फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टमाटर, शिमला मिर्च के बीज की खरीद पर बिल भी लें किसान

Sun, 05 Jan 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में किसानों ने शिमला मिर्च की पनीरी डालने का कार्य किया शुरू
विज्ञापन


किसानों को विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त बीज खरीद करने की हिदायत

विभाग भी अनुदान पर प्रदान करेगा बीज, निदेशालय भेजी जाएगी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला सोलन के किसानों ने शिमला मिर्च की पनीरी डालने का कार्य शुरू कर दिया है। जनवरी से फरवरी तक शिमला मिर्च और उसके बाद टमाटर की पनीरी किसान तैयार करेंगे। वहीं कृषि विभाग ने भी इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। किसानों को हिदायत दी है कि विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त टमाटर और शिमला मिर्च के बीज की खरीद करें। इसके अलावा निजी दुकानों से बीज खरीद पर इसका बिल भी आवश्य लें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हर वर्ष बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाले बीज के साथ घटिया किस्म के बीज भी होते हैं। ऐसे में किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। विभाग ने मान्यता प्राप्त बीज के बिल समेत खरीद करने की हिदायत दी है। जिला कृषि विभाग भी किसानों को अनुदान पर टमाटर और शिमला मिर्च का बीज प्रदान करेगा। जिसकी मांग निदेशालय को भेजी जाएगी। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. देवराज कश्यप ने किसानों को सलाह दी है कि यदि बीज खरीदना हो तो विभाग के केंद्र से खरीदें। विभाग के केंद्रों में लोगों को बीज सस्ता मिलेगा। यदि किसान बाजार से बीज की खरीद कर रहे तो मान्यता प्राप्त बीज की खरीद के साथ उसका बिल भी साथ लें। इन दिनों किसान पनीरी तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को हिदायत दी कि वे कोहरा से पनीरी को बचा कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें