फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की घटनाओं में शामिल गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बंदूक की नोक पर बद्दी से मोबाइल और बाइक लूटने वाले गिरोह का बद्दी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चार सदस्यों में तीन बिहार के हैं और एक हिमाचल के मंडी के सरकाघाट का रहने वाला है। इस गिरोह ने 16 जून से बद्दी में दहशत फैलाई थी। सीधा बंदूक तान कर लूटपाट कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 और 19 जून को बद्दी में देसी कट्टा दिखा कर बद्दी से मोबाइल छीनने और 16 जून को एक बाइक चुराने वाले बिहार राज्य के उत्तम कुमार, सोनू पांडे, सन्नी कुमार तथा हिमाचल के सरकाघाट निवासी हरशीप को बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन गिरोह ने पहले 17 जून को एक व्यक्ति का बंदूक की नोक पर मोबाइल चोरी किया।
फिर उसी अंदाज में 19 को एक और मोबाइल चोरी किया। इस गिरोह ने 16 जून को एक व्यक्ति की बाइक को भी इसी स्टाइल में चोरी किया। पहली जुलाई को घटना के संदर्भ में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को बीबीएन में हुई और चोरियों में भी आरोपियों का हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें