अपने घर में जात्रा करवाने के लिए समिति से करना होगा संपर्क
शिवगण देवता मंदिर सुधार समिति कोटला की बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट पंचायत के शिवगण देवता मंदिर सुधार समिति कोटला की बैठक मंदिर परिसर कोटला पुजारिया में हुई। बैठक सुधार समिति के प्रधान हीरा पाल की अध्यक्षता में हुइ। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिन देवभक्तों ने गणदेवता को अपने घर यात्रा करने के लिए आहूत किया है उनके घर देव यात्रा 1 मार्च से 4 जून तक होगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी अन्य श्रद्धालु देव जात्रा करवाना चाहते हैं वे देव प्रबंधक समिति से संपर्क कर सकते हैं, ताकि समय रहते उनके घर भी देव जात्रा का कार्यक्रम बनाया जा सके।
इस अवसर पर उप प्रधान रमेश चंदेल, सचिव जयचंद चंदेल, बजीर जय देव चंदेल, उप बजीर पदम देव, रूपचंद चंदेल, उमेश गौतम, पुजारी निशांत शर्मा, किशोर शर्मा, योगेंद्र शर्मा, देवी रूप शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।