फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाझा गांव के गगन दीप ने जीता फ्लावर ऑफ द शो का पुरस्कार

Sat, 22 Jun 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मां शूलिनी मेले में पुष्प प्रदर्शनी में विजेता को सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
ममता गुप्ता सजावटी फूलों की प्रतियोगिता में प्रथम
विज्ञापन

शूलिनी मेले के दौरान उद्यान विभाग ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शूलिनी मेले के दौरान उद्यान विभाग सोलन की ओर से नगर निगम सोलन के परिसर में फ्लाॅवर शो का आयोजन किया गया। ध्यक्षता उद्यान विभाग की उपनिदेशक डॉ. शिवाली ठाकुर ने की।
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी में सोलन जि़ले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। आयोजन के दौरान गमले में उगाए जाने वाले फूलों, पुष्प प्रबंधन व नारा लेखन श्रेणी में विद्यार्थियों ने भाग लिया। फ्लाॅवर शो प्लांट श्रेणी में स्थानीय लोगों और कट फ्लाॅवर श्रेणी में पुष्प उत्पादकों द्वारा अपनी सहभागिता जताई गई। फ्लाॅवर ऑफ द शो का पुरस्कार झाझा गांव के गगन दीप को लिलीयम फूल की उत्कृष्ट किस्म के लिए दिया गया। जबकि सजावटी फूलों की प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला कनाह की मुख्याध्यपिका ममता गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंत में उपनिदेशक उद्यान विभाग ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नौणी विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ. सुमन भाटिया और पुष्प विशेषज्ञ दुर्लभ पुरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें