फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विधायक ने चंडी स्कूल के विकास के लिए दिए 9.01 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के चंडी स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए 9.01 लाख रुपये देने की घोषणा की।
शिविर में सोलन और सिरमौर जिलों के विभिन्न विद्यालयों के 254 छात्र-छात्रा स्वयंसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवियों के मार्चपास्ट और सलामी के साथ हुई। विधायक अवस्थी ने सलामी ली और मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर देती है। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के अनुभवों को जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। अवस्थी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित 50 स्वयंसेवियों को बधाई दी और उन्हें पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी ने विद्यालय में बास्केटबॉल मैदान के लिए 3.30 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मुख्य सड़क से विद्यालय तक संपर्क मार्ग में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के लिए 5.50 लाख रुपये की भी स्वीकृति दी। इसके अतिरिक्त शिविर आयोजन समिति को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद विधायक ने स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें