फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के भाड़े में 35 पैसे प्रतिकिमी की बढ़ोतरी

Tue, 01 Mar 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में फेरबदल होने से पेट्रोल जहां तीन रुपये सस्ता हो गया है वहीं डीजल एक रुपये 47 पैसे मंहगा होने से सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन में शुमार नालागढ़ यूनियन ने ट्रकों का किराया बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

  प्रति किमी पैंतीस पैसे की दर से भाड़े में इजाफा किया है। यह दरें मंगलवार से ही लागू हो गई हैं। किराया बढ़ने से रोजमर्रा के उत्पादों पर महंगाई का असर पड़ेगा। करीब 5000 से अधिक छोटे-बड़े उद्योगों वाली बद्दी - बरोटीवाला -नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में इसका असर पड़ेगा।
   नई दरों के तहत अब दिल्ली जाने वाला 9 टन माल 11 हजार 645 रुपये में पहुंचेगा। पहले यह सामान 11 हजार 520 रुपये में पहुंचता था। सोमवार को आधी रात से डीजल के नए रेट लागू होने पर  ट्रक आपरेटर यूनियन ने भी 35 पैसे प्रति किमी भाड़ा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

 डीजल की कीमत 46 रुपये 43 पैसे हो गई है। धर्मशाला में डीजल 46 रुपये 92 पैसे प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। यूनियन में करीब दस हजार ट्रक हैं।

कीमतें बढ़ने पर जताया रोष
ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष विद्या रतन चौधरी ने बताया कि नए रेट लागू होने से यूनियन ने मंगलवार से भाड़ा बढ़ा दिया है। ट्रक संचालक कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल, दीपू पंडित, विजय कुंडलस ने बताया कि डीजल महंगा होने से यूनियन ने भाड़ा बढ़ा दिया है। इससे महंगाई बढ़ेगी। डीजल की कीमतें बढ़ने पर उन्होंने रोष जताया है। इनका कहना है कि डीजल की कीमतें बढ़ने से आम लोगों के परिवारों पर महंगाई का असर पड़ेगा।

फिक्स फार्मूला है यूनियन का
बीबीएनआईए के मुख्य सलाहकार दीपक भंडारी ने कहा कि बीबीएनआईए ने ट्रक यूनियन के साथ एमओयू किया है। इसके तहत अगर एक रुपये डीजल के रेट बढ़ते हैं तो 35 पैसे भाड़ा स्वयं बढ़ जाएगा। एक रुपये डीजल के दाम घटने से 35 पैसे भाड़ा कम हो जाता है।
विज्ञापन


पहले और अब का भाड़ा
 स्टेशन          पहले           अब
1- दिल्ली      11520        11645
2-मनेसर       12770        12925
3-कलकता     44460        450090
4-जयपुर       15980        16170
5-शिमला        9010        9055
6- चंबा        18290        18400
7-चौपाल      16265        16300
8-धामी          8800        8865
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें