फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क हादसे में चालक समेत चार महिलाएं घायल

Sat, 20 May 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
चायल के समीप गांव सोना घाट की खाई में गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
सोनाघाट के समीप सौ फीट खाई में गिरी कार
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दो महिलाओं की स्थिति नाजुक, आईजीएमसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। चायल के तहत आने वाला गांव सोनाघाट में एक गाड़ी 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार चंबाघाट से चालक समेत चार महिलाएं गाड़ी में चायल के टिक्कर क्षेत्र में भागवत के लिए जा रही थीं। इस बीच जब वह सोनाघाट के समीप पहुंचे तो एकदम से सड़क के बीच गाय आ गई। इस दौरान गाय को बचाते समय चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। घायल में चालक रविंद्र सिंह, रीता ठाकुर, उर्मिला देवी, संजना, सोमा देवी शामिल हैं। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो घायलों का शिमला में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें