फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली से गड़खल तक चार किलोमीटर लगा जाम, यातायात व्यवस्था बेहाल

विज्ञापन
कसौली के लगे जाम में फंसी पर्यटकों की गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी के बाद पयटकों ने किया पहाड़ों का रुख,रेंग-रेंग कर चलते रहे वाहन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था चरमराने से वाहन चालक हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते सैलानी लगातार हिमाचल का रुख कर रहे हैं। वहीं जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसौली में भी अब लगातार पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से पर्यटक कसौली, गड़खल, सनावर और आसपास के पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी कसौली के लिए सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। कसौली से गड़खल तक लगभग चार किलोमीटर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और दिनभर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। गड़खल- पंचराहा कसौली जाने वाले मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है, वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थिति यह रही कि कई वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रौनक लौट आई है, जिससे कारोबार को लाभ मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर लगातार लग रहे जाम से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन को देखते हुए गड़खल-पंचराहा व कसौली मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। साथ ही वैकल्पिक पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन के प्रभावी उपाय भी सुनिश्चित किए जाएं, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

चुनाव के चलते पुलिस कर्मियों की खल रही कमी
पुलिस प्रशासन की ओर से भी यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पंचायत चुनाव के चलते ज्यादात्तर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है, ऐसे में अब पुलिस कर्मियों की भी कमी खल रही है।
विज्ञापन

कोट
इन दिनों होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। सभी होटलों में वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंगें आ रही हैं। आगामी 15 दिन तक कसौली में इसी तरह से पर्यटकों की भारी भीड़ रहने के आसार हैं। इससे होटल कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है, क्योंकि बीते काफी समय से मंदी के कारण वे परेशान थे। इस बार सर्दियों के सीजन में भी उनका कारोबार नहीं चल पाया था। वहीं दूसरी ओर चायल में भी होटल कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजकुमार सिंगला,अध्यक्ष,होटल एसोसिएशन,कसौली

कसौली के लगे जाम में फंसी पर्यटकों की गाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें