फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्री-प्राइमरी में फिलहाल जेबीटी शिक्षक ही संभालेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए अध्यापकों की तैनाती तक वैकल्पिक व्यवस्था लागू
विज्ञापन

553 जेबीटी शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, समग्र शिक्षा ने हर खंड में करवाई ट्रेनिंग
शिक्षकों को खेल-खेल और रोचक बनाकर पढ़ाने की सिखाई तकनीक
जिले में 500 से ज्यादा प्री प्राइमरी स्कूल, 6500 से ज्यादा बच्चे ले रहे शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए नए अध्यापकों की तैनाती होने तक जेबीटी शिक्षक ही बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके लिए संबंधित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इससे वे छोटे बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकेंगे।
समग्र शिक्षा के तहत डाइट की ओर से खंड स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इनमें 553 जेबीटी शिक्षकों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाने के तरीके सिखाए गए। जिले के 500 से अधिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इनमें करीब 6500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्री-प्राइमरी शिक्षा का उद्देश्य बच्चों की बुनियादी समझ को मजबूत करना है। हालांकि इन कक्षाओं के लिए अलग से अध्यापकों की तैनाती को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेबीटी शिक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रक्रिया में एनसीईआरटी द्वारा प्री-प्राइमरी के लिए पाठन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा ने बताया कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं में फिलहाल जेबीटी शिक्षक ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई को रोचक और सरल बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें