फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में पैदल यात्रियों की राह होगी आसान, बनेंगे फुटपाथ, 1.50 करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सभी 17 वार्डों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य
विज्ञापन

बाईपास, अस्पताल और डिग्री कॉलेज के पास होगा निर्माण
अभी चंबाघाट और मालरोड पर ही उपलब्ध है फुटपाथ सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पैदल राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर फुटपाथों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षित सोलन योजना के तहत 1.50 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस राशि से नए फुटपाथ बनाने के साथ-साथ पुराने फुटपाथों का रखरखाव भी किया जाएगा। योजना के तहत शहर के सभी 17 वार्डों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
मुख्य रूप से बाईपास, क्षेत्रीय अस्पताल और डिग्री कॉलेज जैसे व्यस्त इलाकों के समीप फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे राहगीरों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। फुटपाथ के साथ-साथ शहर में सुरक्षा के अन्य उपाय भी किए जाएंगे। योजना में जेब्रा क्रॉसिंग, ढलानदार रैंप, फुटपाथ के किनारे लोहे की रेलिंग और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल जोन सेफ्टी उपाय शामिल हैं। इसके अलावा रात के समय पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाकर प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। शहर में रोजाना हजारों लोग पैदल सफर करते हैं, लेकिन फुटपाथ न होने के कारण उन्हें मुख्य सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। फुटपाथ बनने से सड़कों पर पैदल यात्रियों का दबाव कम होगा और सुबह-शाम सैर करने वालों को भी सुरक्षित माहौल मिलेगा।
विज्ञापन

इनसेट
वर्तमान में केवल दो जगह सुविधा
वर्तमान में सोलन में केवल मालरोड और चंबाघाट पर ही फुटपाथ मौजूद हैं। फिलहाल चंबाघाट से ल्यूक्स स्कूल तक 62 लाख रुपये की लागत से फुटपाथ निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जारी है।
विज्ञापन

इनसेट
महापौर ने बजट बैठक में दी जानकारी
नगर निगम की महापौर सुषमा शर्मा ने बताया कि योजना को लेकर वर्ष 2026-27 की बजट बैठक में जानकारी साझा कर दी है। बैठक के दौरान सोलन शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कुल 269.74 करोड़ रुपये का कुल बजट पेश किया गया। महापौर ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सोलन को पैदल यात्रियों के अनुकूल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें