फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए चखें कद्दू के कई चटपटे स्वाद

Thu, 03 Mar 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 कद्दू की अब महज सब्जी ही नहीं बल्कि इसका आचार बनाकर भी आप लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। आचार के अलावा चटनी, जैम, मुरब्बा, कैंडी तथा कई इंस्टेट पदार्थ भी कद्दू के बनाए जा सकते हैं। इन्हें बनाने का प्रशिक्षण देगा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी का खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।
विज्ञापन

विभाग ने शिविर लगाकर कद्दू से विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाना सिखा रहा है। शिविर का शुभारंभ वीरवार को हुआ। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग, केंद्र सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस शिविर में सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिले की 25 महिलाएं भाग ले रही हैं।
  खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को कद्दू की चटनी, जैम, आचार, मुरब्बा, कैंडी और इंस्टेट पदार्थ बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। डॉ. अंशु शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा भी इस प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा रहेे। पहले दिन महिलाओं ने आचार और चटनी आदि बनाने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें