फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में कोहरे का कहर, वाहन चालकों दिन में जलानी पड़ी लाइटें

विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग पर सुबह के समय धुंध के दौरान लाईट जला कर चलते वाहन- सवाद।
विज्ञापन
कामगारों व स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी, ठंड में ठिठुरे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह 7 बजते ही समूचा बद्दी और बरोटीवाला इलाका घनी धुंध की चादर में लिपट गया। दृश्यता इतनी कम रही कि वाहन चालकों को मजबूरन लाइटें जलानी पड़ीं और गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। कड़ाके की ठंड और कोहरे ने न केवल कामगारों की मुश्किलें बढ़ाईं, बल्कि स्कूल जाने वाले नन्हे बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद धुंध तो छंटी, लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप न निकलने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह जब स्कूल जाने का समय हुआ, तो अचानक छाई धुंध ने पूरे क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया। बरोटीवाला और बद्दी की मुख्य सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दोपहिया वाहन चालकों और ड्यूटी पर जाने वाले कामगारों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए सफर करना पड़ा।
10 बजे स्कूल खोलने की मांग
धुंध और कड़ाके की ठंड को देखते हुए अब अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों का समय बदलने की मांग तेज कर दी है। अभिभावक रणदीप सिंह, आदित्य और सचिन बंसल का कहना है कि सुबह के समय धुंध के दौरान ठंड का प्रकोप अधिक रहता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। 9 बजे के बाद स्थिति थोड़ी सुधरती है, इसलिए स्कूल सुबह 10 बजे से लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को फिर छाया कोहरा
मौसम के बदलते मिजाज के बीच शनिवार शाम को एक बार फिर से धुंध आनी शुरू हो गई थी। स्थानीय लोगों और कामगारों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती है, तो यह ड्राई स्पेल (सूखी ठंड) और घनी धुंध लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें