फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सैनिक कल्याण अधिकारी ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं

विज्ञापन
रामशहर में सैनिक कल्याण अधिकारी समस्याएं सुनते हुए। संवाद
विज्ञापन
रामशहर पंचायत घर में शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। जिला सैनिक कल्याण द्वारा रामशहर पंचायत घर में शिविर लगाया गया। शिविर में 45 से 50 भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की समस्याओं का समाधान किया गया। शनिवार को आयोजित शिविर में जिला कल्याण अधिकारी वीरेश कुमार ने कैप्टन कमल कुमार की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों, आश्रितों की पेंशन संबंधित शिकायतों का निवारण किया। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कैप्टन कमल कुमार ने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि नालागढ़ में 27 दिसंबर को ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक का उद्घाटन समारोह रखा गया है। उन्होंने उद्घाटन समारोह में पूर्व सैनिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर हवलदार अमर देव, नायब सूबेदार सुरजीत सिंह, सूबेदार जगत राम, विकास वर्मा एवं शहीद सैनिकों के परिवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें