फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोहरे की कैद में बीबीएन, कम विजिबिलिटी ने बढ़ाई चालकों की मुश्किलें

विज्ञापन
बीबीएन में धुंध के चलते फसलों की रूकी ग्रोथ- संवाद।
विज्ञापन
30 की रफ्तार पर थमे वाहनों के पहिये, फसलों पर पाले की मार, पीली पड़ने लगी गेहूं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बददी-बरोटीवाल-नालागढ़ (बीबीएन) में बुधवार को कोहरे का भीषण प्रकोप जारी रहा। सुबह और शाम के समय धुंध इतनी गहरी थी कि विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर रह गई, जिससे वाहन चलाना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया। दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन न होने से पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। लोग दिन भर जगह-जगह आग जलाकर और घरों में हीटर-अंगीठी के सहारे वक्त काट रहे हैं। घने कोहरे के कारण बद्दी से नालागढ़ के बीच चलने वाले वाहनों की गति 30 किमी प्रति घंटा से भी कम रह गई है। वाहन की लाइट जलाने के बावजूद सड़क साफ दिखाई नहीं दे रही। जिस सफर को तय करने में सामान्यत आधा घंटा लगता है, कोहरे के कारण वहां एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। पहाड़ी इलाकों में खिली धूप के विपरीत मैदानी क्षेत्र बीबीएन में धुंध ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश न होने से सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए अब कोहरा और पाला आफत बन गया है। कड़ाके की ठंड और तापमान में गिरावट से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। खेड़ा गांव के किसान अवतार सिंह ने बताया कि सिंचाई के बावजूद फसलों की ग्रोथ रुक गई है। नंदपुर के किसान अमरचंद ठाकुर का कहना है कि असिंचित क्षेत्रों में रबी की फसल पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर है।
विज्ञापन

कोट
किसानों को सलाह दी है कि जहां सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वहां आवश्यकतानुसार पानी जरूर दें। पाले के प्रभाव को कम करने के लिए सिंचाई सुबह या शाम के बजाय दिन के समय ही करें।
विज्ञापन

डॉ. संदीप गौतम,विषय वाद विशेषज्ञ,कृषि विभाग

बीबीएन में धुंध के चलते फसलों की रूकी ग्रोथ- संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें