फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार पार्किग का तय शुल्क 30, वसूल रहे 50 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर और आयुक्त के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

विश्राम गृह के समीप पार्किंग में रेट लिस्ट लगने के बाद भी ज्यादा वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन में नगर निगम की पार्किंग में ओवरचार्जिंग का मामला महापौर और आयुक्त के निरीक्षण के बाद भी नहीं थमा है। पुराना बस अड्डा स्थित विश्राम गृह के बाहर बनी नगर निगम पार्किंग में निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। कुछ दिन पहले ही महापौर सुषमा शर्मा और नगर निगम आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने शिकायत मिलने पर पार्किंग का निरीक्षण किया था। उस दौरान रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर निगम ने सख्ती दिखाते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर निर्धारित दरों की सूची लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही ठेकेदार का रिकॉर्ड भी सीज किया था।
निगम के नोटिस के कुछ दिन बाद पार्किंग संचालकों ने रेट लिस्ट तो लगा दी, लेकिन अधिक शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है। अमर उजाला की ओर से पार्किंग शुल्क की पड़ताल की गई। इस दौरान एक ग्राहक से कार दो घंटे पार्क करने के लिए 50 रुपये वसूले गए, जबकि रेट लिस्ट में जीएसटी सहित 30 रुपये निर्धारित हैं। हैरानी की बात यह रही कि ग्राहक को 50 रुपये की ही पर्ची दी गई।
विज्ञापन

ग्राहक ने जब पार्किंग कर्मचारी से निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूलने पर सवाल किया तो पहले उसने बात टालने की कोशिश की। बाद में उसने अधिक शुल्क वसूलने के पीछे बेहतर सेवाएं देने की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त राशि किस सेवा के लिए ली जा रही है।
दो घंटे के लिए 30 रुपये निर्धारित
नगर निगम की रेट लिस्ट के अनुसार कार, जीप, टाटा सूमो और अन्य छोटी गाड़ियों को दो घंटे पार्क करने के लिए जीएसटी सहित 30 रुपये देने होंगे। चार घंटे के लिए 40 रुपये, छह घंटे के लिए 60 रुपये, आठ घंटे के लिए 70 रुपये, 10 घंटे के लिए 85 रुपये और 12 घंटे के लिए 115 रुपये निर्धारित हैं। मासिक पार्किंग शुल्क 2448 रुपये है। वहीं, थ्री व्हीलर और टैक्सी के लिए 30 रुपये तथा बसों के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ज्यादा शुल्क वसूला तो कर्मचारी से मांगा जाएगा जवाब
पार्किंग संचालक सुरेश ठाकुर ने बताया कि यदि पार्किंग कर्मचारी ने निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूला है तो उससे जवाब मांगा जाएगा। कर्मचारियों को तय दरों के अनुसार ही शुल्क लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर रद्द होगा टेंडर
ठेकेदार का रिकॉर्ड सीज कर जांच की जा रही है। निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने वाले पार्किंग संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दोबारा टेंडर जारी किया जाएगा।
-सुषमा शर्मा, महापौर, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें