राज्य एवं आबकारी विभाग ने विभाग की सोलन शहर में कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में राज्य एवं आबकारी विभाग ने 55 लाख रुपये की मार्केट फीस समय पर न चुकाने के कारण मंगलवार देर रात पांच शराब के ठेकों को सील कर दिया। राज्य एवं आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शराब ठेकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि पांच ठेकों ने निर्धारित समय पर फीस जमा नहीं करवाई थी।
ठेकों को सील करने से पहले विभागीय अधिकारियों ने वहां मौजूद शराब के स्टॉक की पूरी जानकारी एकत्रित की। स्टॉक का मिलान और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के बाद ही ठेकों को विधिवत रूप से सील किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत फीस और अन्य देय राशि का समय पर भुगतान अनिवार्य है। इसके तहत यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने कहा कि विभाग की यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।