फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू में शौचालय के पास होगी पटाखों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में दुकानों के अंदर पटाखे बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू ने त्योहारों के मद्देनजर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिषद ने वीरवार को लाउडस्पीकर से सार्वजनिक सूचना जारी कर दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।
परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रिंस कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए छावनी शौचालय के पास खुला स्थान निर्धारित किया गया है। सभी पटाखों के स्टॉल इसी मैदान में लगाए जाएंगे। बाजार के भीतर और दुकानों के अंदर पटाखे बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पटाखों के स्टॉल लगाने की अनुमति केवल उन्हीं दुकानदारों को होगी, जिनके पास डीसी सोलन की ओर से जारी लाइसेंस है। त्योहारों से संबंधित अन्य अस्थायी दुकानें लगाने के लिए डाकघर के पास स्थान निर्धारित किया गया है। यहां 28 अक्तूबर से 8 नवंबर तक दुकानें लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

परिषद ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस पटाखे बेचने या बाजार की दुकानों के अंदर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छावनी परिषद ने सभी दुकानदारों से निर्धारित स्थानों पर ही स्टॉल लगाने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें