एनजीटी के तहत कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा मामला संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने मानपुरा थाने के तहत खनन कर हिमाचल से खनन सामग्री भरकर पंजाब की ओर ले जाते तीन ट्रकों को पकड़ा। ट्रक संचालक पंजाब में खनन सामग्री ले जाने का कोई भी परमिट व एम फार्म नहीं दिखा पाए। पुलिस इन तीनों ट्रकों के संचालकों को 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि राजपुरा मार्ग पर पुलिस ने नाके के दौरान यह बड़ी कार्रवाई की है। मानपुरा पुलिस ने खनन सामग्री से भरे ट्रकों को पकड़ा। ये ट्रक हिमाचल से खनन सामग्री भरकर पंजाब ले जा रहे थे। पुलिस ने जब इनसे माइनिंग फार्म मांगा तो दिखा नहीं पाए जिस पर पुलिस ने तीन ट्रकों से 1.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला। चालान करने के बाद मामले को एनजीटी के पास भेजा गया है।