कालका-शिमला एनएच पर दिंयुचौकी के समीप हुआ हादसा
ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, पुलिस ने ट्रक चालक किया गिरफ्तार
कंडाघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। कालका-शिमला एनएच पर दिंयुचौकी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया है। स्कूटी सवार दोनों बाप-बेटा हैं। जिसमें पिता की मौत हो गई है। जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय दर्शन सिंह निवासी कंडाघाट अपने बेटे 13 वर्षीय बेटे जतिन के साथ कंडाघाट से देंयुचौकी की तरफ स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह देंयुचौकी के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आ गई। जिस कारण दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया है। वहीं युवक को आईजीमएसी रेफर किया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।