फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सीखा नैनो यूरिया का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में किसान वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को खाद और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जागरूक करना था। कृषि विज्ञान केंद्र और इफ्को सोलन ने परिचर्चा का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. जितेंद्र चौहान ने किसानों को खाद और उर्वरकों को संतुलित मात्रा में उपयोग करने का आग्रह किया। डॉ. सीमा ठाकुर सब्जी वैज्ञानिक ने किसानों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सही और संतुलित मात्रा में खादों का उपयोग अच्छे परिणाम देता है। इफ्को के उपजिला अधिकारी सोलन हरजीत सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग की सलाह दी। नैना यूरिया के लाभ और इस्तेमाल की विधि पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान किसान प्रश्नोत्तरी में विजेता किसानों को इफ्को ने इनाम दिए। इसमें प्रथम पुरस्कार अंकुश कुमार ने जीता जबकि किसान साहिल, संदीप, लता, श्यामलाल, मोहित, कुलदीप, हिमांशु और दिनेश को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें