फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायतों की तर्ज पर अब नगर परिषद भी तैयार करेगी परिवार रजिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही परिवार का सारा रिकाॅर्ड किया जाएगा ऑनलाइन
विज्ञापन

निर्देश के बाद नगर परिषद बद्दी ने सर्वेक्षण कार्य किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में भी अब ग्राम पंचायतों की तर्ज पर परिवार रजिस्टर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषदों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सर्वेक्षण और पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद बद्दी में 15 जनवरी से सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। लोगों का परिवार रजिस्टर तैयार करना शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों को अपने परिवार का ब्योरा लोकमित्र केंद्र के माध्यम से पंजीकृत करवाना होगा और उसके बाद सारे रिकॉर्ड को नगर परिषद की ओर से जांचा जाएगा। उसके उपरांत यह सारा रिकॉर्ड शहरी विकास विभाग या फिर नगर परिषदों के पोर्टलों व वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसका एक बड़ा लाभ यह होने जा रहा है कि लोगों को किसी भी तरह के प्रमाणपत्र के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। वह अपने रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख और निकाल सकेंगे। दूसरा बड़ा लाभ यह भी देखा जा रहा है कि कोई बाहरी व्यक्ति अब अपना नकली प्रमाणपत्र नहीं बनवा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि नगर परिषद बद्दी में लोगों के परिवार रजिस्टर तैयार किए जाएंगे। नगर परिषद बद्दी में परिवार रजिस्टर तैयार करने के लिए 15 जनवरी से सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने परिवार के सही आंकड़े लोकमित्र केंद्र में प्रस्तुत करें। सभी संशोधन व सत्यापन पूरे होने पर तैयार किया गया अंतिम परिवार रजिस्टर अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष रखा जाने के बाद रात्रि में प्रकाशित किया जाएगा। इसके उपरांत परिवार रजिस्टर का डाटा ऑनलाइन माध्यम से आम जनता को उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें