फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। रामशहर क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर रामशहर क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला गांव के विवाह में शामिल होने जा रही थी। पीड़िता को गांव के एक व्यक्ति ने कार में लिफ्ट दी। जैसे ही वह कार में सवार हुई तो व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उस व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि रामशहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नालागढ़ स्थित अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें