फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले एवं त्योहार आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन : अवस्थी

Sat, 25 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
खनलग में 40 लाख रुपये से बने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण
विज्ञापन

टुकाणा सड़क के विस्तारीकरण के लिए किए 17.39 करोड़ रुपये स्वीकृत
सीपीएस संजय अवस्थी ने धारडूधार मेले में किया लोगों को संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/अर्की। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन हैं। अवस्थी शनिवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग में एक दिवसीय धारडूधार मेले में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व ग्राम पंचायत खनलग में 40.58 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण भी किया।
उन्होंने इससे पूर्व अर्की विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलानिया की राजकीय माध्यमिक पाठशाला बंगोरा के समीप लोगों की समस्याएं सुनी। कहा कि गलोग से टुकाणा सड़क के विस्तारीकरण के लिए 17.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गंबर पेयजल योजना से ग्राम पंचायत पलानिया को तय समयावधि में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने उठाऊ पेयजल योजना जाबल-कोठी के संवर्द्धन के लिए प्रारूप तैयार होने के उपरांत राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने भविष्य में वन निरीक्षण कुटिया का शीघ्र निर्माण करने की घोषणा की। साथ ही रगबी और क्रिकेट मेट के लिए 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मेला समिति धारडूधार को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले मांजू स्कूल के बच्चों को 2100 रुपये देने की घोषणा भी की। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दल व मांजू स्कूल के बच्चों से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीडी बसंल, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, अर्की कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोशन शर्मा, पलानिया पंचायत प्रधान यशवंत ठाकुर, उपप्रधान गोपाल ठाकुर, खनलग पंचायत प्रधान गीता, उप प्रधान अनूप चौहन, मेला समिति धारडूधार के प्रधान चमन लाल चौहान, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप पुलिस अधीक्षक अर्की संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें