फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कारोबारियों ने भी किया विद्यार्थियों का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू कॉलेज की सरकारी मान्यता रद्द करने का मामला
विज्ञापन

400 कारोबारियों ने हस्ताक्षर कर किया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। सुबाथू कॉलेज का सरकारीकरण रद्द होने के बाद अब क्षेत्र के कारोबारी भी विद्यार्थियों के समर्थन में आ गए है। शनिवार को विद्यार्थियों की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिसमें क्षेत्र के करीब 400 छोटे-बड़े कारोबारियों ने भी सरकार के फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर कर अपनी आवाज उठाई।
विज्ञापन

एसएफआई छात्र संघ के संजय कुमार ने बताया कि सरकार को कॉलेज के विद्यार्थियों की मांग पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर कॉलेज के छात्र छात्राओं के भविष्य पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा की सुबाथू बाजार के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। सुबाथू कॉलेज का सरकारी अधिकरण रद्द होने से कॉलेज के विद्यार्थी ही नहीं बल्कि पार्टी के कुछ दिग्गज नेता भी अपनी सरकार से खफा नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें