फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खनलग पंचायत को मिलेंगी 15 सोलर लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
धारढूधार मेले में विधायक ने की लाखों रुपये की घोषणाएं
विज्ञापन

महिला और युवक मंडलों को दी आर्थिक सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। धारढूधार मेले में विधायक संजय अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा क्षेत्र की समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने और स्थानीय संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणाएं कीं। ग्राम पंचायत खनलग के लिए 15 सोलर लाइटें उपलब्ध करवाने की घोषणा की। खनलग श्मशानघाट सड़क के निर्माण एवं सुधार कार्य के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वहीं, महिला मंडल खनलग को 21 हजार रुपये तथा महिला मंडल भवन की मरम्मत कार्य के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मेला आयोजन समिति को 21 हजार रुपये, युवक मंडल मांझू को 21 हजार रुपये और युवक मंडल खनलग को भी 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ महिला व युवक मंडलों और सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें