फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आर्थो ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, इमरजेंसी के बाहर लगी मरीजों की कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विशेषज्ञ छुट्टी पर, दूसरे की आपातकालीन ड्यूटी, आर्थो मरीजों के साथ इमरजेंसी में पहुंचे मरीज भी हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को अस्पताल में जहां मरीजों की भीड़ रही, वहीं आर्थो ओपीडी में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। आर्थो ओपीडी में एक विशेषज्ञ जहां छुट्टी पर थे, तो दूसरे की ड्यूटी आपातकालीन कक्ष में थी। ऐसे में आर्थो के मरीजों को उपचार करवाने के लिए आपातकालीन ओपीडी के बाहर कतारें लगानी पड़ीं।
विज्ञापन


अस्पताल की आपातकालीन ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ऐसे में उपचार के लिए आपातकालीन कक्ष में आने वाले मरीजों के साथ आर्थो के मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपात स्थिति में आने वालों को उपचार के लिए देरी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी रोजाना मरीजों की परेशानी का कारण बनती जा रही है। एक डॉक्टर के छुट्टी पर जाने पर पूरी व्यवस्था बिगड़ जाती है, जिस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में जिला सोलन के अलावा सिरमौर और शिमला के कई क्षेत्रों से मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। यदि उन्हें डॉक्टर ही अस्पताल में न मिलें, तो कई किलोमीटर का सफर दोबारा तय करना पड़ता है।
विज्ञापन


कोट
अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार को डिमांड भेजी गई है। मरीजों की परेशानियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

-डॉ. राकेश पंवार चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें