फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नए वेतन मान का एरियर न मिलने पर जताया रोष

Mon, 13 Nov 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक को सबोंधित करते कर्मचारी नेता। स
विज्ञापन
लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भी जल्द किया जाए भुगतान
विज्ञापन


नालागढ़ में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में एरियर का भुगतान न करने पर रोष जताया गया है। मंच के अध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों को नए वेतनमान के एरियर के भुगतान की पचास हजार की किस्त की अदायगी आज तक नहीं की है। जबकि प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को यह अदायगी बहुत पहले हो चुकी है। संगठन परिवहन निगम से मांग करता है कि निगम के कर्मचारियों व पेंशनरों को नए वेतन मान का एरियर का भुगतान एक मुश्त जारी किया जाए।
विज्ञापन


परिवहन निगम के पेंशनरों का एक अगस्त 2015 से बकाया डीए के एरियर का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। यही नहीं पेंशनरों के मेडिकल बिलों का जून 2022 से भुगतान लंबित है। इससे इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है। कल्याण मंच मेडिकल बिलो के तुरंत भुगतान की मांग करता है। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों व पेंशनरों की पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। इसके लिए मंच ने धन्यवाद प्रस्ताव सरकार को भेजा है। बैठक में सचिव रघुबीर सिंह, कोषाध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राम स्वरूप सिंह, रमेश चंद, प्रीतम चंद, चरण सिंह, व्यास देव, केवल कृष्ण, नसीब चंद, कमल कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, राधाकृष्ण ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें