फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रस्ना लैब प्रबंधक से टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ी पर मांगा जवाब

Sat, 12 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधक बोले, मशीन की तकनीकी खराबी के कारण हुई थी नाम में गड़बड़ी
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में रिपोर्ट में गलत नाम आने के बाद मरीज ने की थी शिकायत
लैब प्रबंधक को नोटिस जारी कर मांगा है जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बीते वीरवार को एक मरीज की लैब रिपोर्ट में गलत नाम दर्ज होने का मामला सामने आया। मरीज ने इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से की। शिकायत के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने लैब प्रबंधक को बुलाकर रिपोर्ट में हुई गड़बड़ी पर जवाब मांगा।
इस दौरान लैब प्रबंधक ने बताया कि मरीज ने अपने मोबाइल नंबर से पहले अपने दादा के टेस्ट भी लैब से करवाए थे। ऐसे में मशीन में तकनीकी त्रुटि के कारण नाम को लेकर गड़बड़ी हुई। इसके बाद डॉ. राकेश पंवार ने संबंधित टेस्ट रिपोर्ट तलब की और लैब प्रबंधन को गड़बड़ियों में सुधार करने तथा भविष्य में किसी भी मरीज को इस तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते दिन दीपक नाम का मरीज क्रस्ना लैब की शिकायत लेकर चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंचा। उसने बताया कि लैब रिपोर्ट में उसके नाम के स्थान पर उसके दादा का नाम दर्ज कर दिया गया। इसके बाद जब वह रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसे दोबारा टेस्ट करवाने की सलाह दी गई। दोबारा टेस्ट करवाने पर दोनों रिपोर्टों में काफी अंतर पाया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने दोनों रिपोर्टों की स्वयं भी जांच की।
लैब प्रबंधन का कहना है कि अलग-अलग मशीनों में अंतर होने के कारण टेस्ट रिपोर्ट में अंतर आ सकता है। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक ने लैब प्रबंधन को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द जवाब मांगा है।

कोट
क्रस्ना लैब और दूसरी निजी लैब में ब्लड टेस्ट करने वाली मशीनों में काफी अंतर है। ऐसे में दोनों मशीनों की टेस्ट रिपोर्ट में अंतर पाया गया है। टेस्ट मशीनें करती हैं। यदि खून मरीज का है तो रिपोर्ट भी उसी की होगी। मरीज को दोबारा टेस्ट करवाने के लिए भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा टेस्ट नहीं करवाया। नाम गलत होने का कारण तकनीकी त्रुटि है।
विज्ञापन

- राजेश वर्मा, प्रबंधक, क्रस्ना लैब, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन

कोट
रिपोर्ट की जांच कर लैब प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट में गड़बड़ी के कारण मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि आने वाले समय में किसी मरीज को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें