फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कलस्टर में नहीं सीधे स्कूलों को मिलेगा खर्चा

Sat, 08 Apr 2017 10:30 PM IST
सोलन, ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन में बैठक में भाग लेने पहुंचे मुख्य ‌श‌िक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य अध्यापक संवर्ग अधिकारी संगठन जिला सोलन इकाई की बैठक में उच्च विद्यालयों के कार्यालय खर्च को कलस्टर में न देकर सीधा उच्च विद्यालयों को देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा मुख्याध्यापकों की सेवा पंजिकाएं सीधे जिला मुख्यालयों में भेजने का आह्वान संबंधित कर्मचारियों से किया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक राकेश कंवर ने की। संघ के सदस्यों ने सात सूत्रीय मांगपत्र भी उपनिदेशक को सौंपा। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल और महासचिव रूपलाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

जिला प्रेस सचिव कमल किशोर शर्मा और जिला महासचिव रूपलाल ने बताया कि जो मुख्याध्यापक 2008 के बाद पदोन्नत होकर प्रधानाचार्य पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनकी सेवाएं नियमित की जाएं। पद ग्रहण तिथि से ही वित्तीय लाभ दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि मुख्य अध्यापकों और सीधी भर्ती प्रवक्ताओं से पदोन्नत प्रधानाचार्यों का वर्तमान में 50-50 का अनुपात है। लिहाजा उसे 2006 से पहले की स्थिति यानि 60:40 का अनुपात बहाल करें।
विज्ञापन


यह मांग भी उठी
वक्ताओं ने कहा कि प्रवक्ता पदों से पदोन्नत हुए मुख्य अध्यापकों के वेतन का निर्धारण पिछली 2 से 5 इंक्रीमेंट तक से किया जाता है जोकि तर्क संगत नहीं है। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई कि वेतन संरक्षित करके मुख्य अध्यापकों को न्याय दिया जाए। कुछ मामले माननीय न्यायालय से हल हो चुके हैं, उन्हें जल्द लागू करवाया जाएगा। इसके अलावा 2010 के बाद अपग्रेड स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को आहरण वितरण शक्तियां देने की मांग भी उठी। स्कूलों में लिपिक और चौकीदार के पद सृजित करने की मांग के अलावा मुख्य अध्यापकों के पद भी निरीक्षण दल में शामिल किए जाने का मुद्दा गूंजा रहा। विद्यालयों में विभिन्न वर्गों के रिक्त पड़े पदों को अतिशीघ्र भरने की मांग की गई।

गुणात्मक और रचनात्मक शिक्षा प्रदान करें : राकेश
उच्च शिक्षा उपनिदेशक राकेश भारद्वाज ने सभी स्कूल मुख्य अध्यापकों से आग्रह किया कि अपने-अपने स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाएं और उन्हें गुणात्मक तथा रचनात्मक शिक्षा प्रदान करें। साथ ही स्कूल संबंधी किसी भी समस्या को हलके में न लेकर उसके निराकरण का आह्वान मुख्य अध्यापकों से करें। नतीजतन सोलन जिला के स्कूलों में समस्याएं कम और पढ़ाई का माहौल अधिक विद्यार्थियों को मुहैया करवाया जा सके।

यह रहे बैठक में मौजूद
बैठक में स्कूल हेडमास्टर और प्रधानाचार्यों में सरवन कुमार, डॉ. हेतराम वर्मा, संतोष कुमार भरद्वाज, लक्ष्मण ठाकुर, चंद्रमोहन शर्मा, संजीव कुमार परिहार, अरविंद कुमार, नीलम शर्मा, वीना शर्मा और सुनीता वर्मा के अलावा कमल किशोर शर्मा, रूप लाल, जगदीश भरद्वाज, नरेंद्र गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता, अनिल बाली, सुनील, विनोद कुमार, मदन लाल, ललित कुमार, हरीश कुमार, चानण सिंह, दिशा शर्मा, सुनीता शर्मा, पूनम कालटा, कौशल्या तथा निरुपमा शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें