फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 2016 से 2022 तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित लाभ जल्द दें

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कुनिहार इकाई के सदस्य व पदा​धिका
विज्ञापन
निहार में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स की बैठक में ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और एरियर जारी करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कुनिहार इकाई की मासिक बैठक इकाई प्रधान रत्न तनवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करीब 60 पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई गई।
बैठक की शुरुआत सदस्य स्व. अनोखी राम वर्मा और विद्युत बोर्ड के पूर्व सचिव स्व. नंद लाल शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर हुई। वरिष्ठ उपप्रधान रूपेंद्र कौशल ने हमीरपुर में हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सदस्यों को दी।
विज्ञापन

इकाई प्रधान रत्न तनवर ने बताया कि विद्युत बोर्ड ने पेंशनरों के लिए बैंकों के साथ कॉरपोरेट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता किया है। इसके तहत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा समेत बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सामान्य बचत खातों को पेंशनर बचत खातों में परिवर्तित करना होगा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को एरियर जारी करने पर बोर्ड प्रबंधन का आभार भी जताया।
बैठक में सर्वसम्मति से नोशनल पे फिक्सेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की गई। साथ ही वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और अन्य लंबित देयकों का तत्काल भुगतान करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

पेंशनरों ने 58 से 70 वर्ष आयुवर्ग के पेंशनरों के लंबित एरियर, संशोधित पेंशन एरियर और डीए/डीआर का भुगतान करने की मांग भी की। इसके अलावा केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ जल्द वार्ता करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें