फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फसल को दूसरी बार दवा का छिड़काव कर नष्ट करने का आरोप

विज्ञापन
कालू झिंडा में किसान की फसल में जहरीली दवा डालकर खराब की गई फसल का मुआयना करते पंचायत प्रधान एव
विज्ञापन
किसान ने एसपी से की शिकायत, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। कालूझंडा पंचायत के एक किसान ने खेत में खड़ी फसल को लगातार दूसरी बार कथित रूप से जहरीली दवा डालकर नष्ट करने का आरोप लगाया है। किसान ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बद्दी को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया कि इससे पहले दिसंबर 2025 में उनकी सात बीघा गेहूं की फसल में भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से जहरीली दवा डाल दी थी। इससे पूरी फसल खराब हो गई थी। उन्होंने बताया कि उसी भूमि पर इस बार मक्की की फसल बोयी थी। फसल तैयार हो रही थी और उन्हें बेहतर पैदावार की उम्मीद थी। आरोप है कि रात के अंधेरे में किसी ने खेत में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। इसके बाद हरी-भरी मक्की की फसल सूखने लगी और अब पूरी तरह खराब हो गई है। पंचायत प्रधान देशराज चौहान ने मौके पर पहुंचकर जहरीली दवा से प्रभावित मक्की की फसल का निरीक्षण किया। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें