नालागढ़ बीडीओ कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। उद्योग विभाग ने से नालागढ़ के खंड विकास कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें उद्यमियों और व्यवसाय से जुड़े लोगों को डिजिटल माध्यमों के जरिए कारोबार बढ़ाने, उत्पादों की पहचान स्थापित करने तथा सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़ने की जानकारी दी गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता सदस्य सचिव विनीत कुमार व खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने की। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में व्यवसायों के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग आवश्यक हो गया है। इसके माध्यम से व्यापारी और उद्यमी अपने उत्पादों एवं सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाकर नए बाजारों में अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को ऑनलाइन व्यापारिक उपस्थिति मजबूत करने, उत्पादों की पहचान विकसित करने तथा विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यशाला में 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया।