फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षकों को दी अंग्रेजी व्याकरण की जानकारी

Fri, 15 Dec 2023 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सेालन के डाइट में टीजीटी इंग्लिश एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में जानकार
विज्ञापन
फोनेटिक्स अंग्रेजी का व्याकरण भी साथ रखें शिक्षक
विज्ञापन

डाइट सोलन में टीजीटी अंग्रेजी शिक्षकों के लिए हुई कार्यशाला
43 टीजीटी और 42 पूर्व प्राथमिक शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट सोलन में पांच दिवसीय आवासीय टीजीटी अंग्रेजी और पूर्व प्राथमिक शिक्षक कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यशाला में 43 टीजीटी और 42 पूर्व प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने टीजीटी अंग्रेजी की कार्यशाला में बतौर स्त्रोत व्यक्ति के रूप में अंग्रेजी भाषा का व्याकरण, फोनेटिक्स (साउंड एंड सिंबल), पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद सभी शिक्षकों को उन्होंने फोनेटिक्स इंग्लिश डिक्शनरी साथ रखने को कहा। टीजीटी कार्यशाला के समंवयक रविंद्र सिंह और पूर्व प्राथमिक कार्यशाला के समन्वयक विनय शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का कार्यशाला को सफल बनाने के लिए आभार जताया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी एवं डाइट प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वह डाइट में लिए गए प्रशिक्षण को वह अपने-अपने स्कूलों के बच्चों तक अवश्य पहुंचाए। इस मौके पर मीनू वर्मा, अनिल कुमार, रवीना, बबिता, विनोद स्त्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें