फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में नारी नशा मुक्ति केंद्र होगा बंद

Fri, 15 Dec 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण ने रिपोर्ट के आधार पर दिए आदेश
विज्ञापन

पिछले काफी समय से खडीन में चल रहा नारी नशा मुक्ति केंद्र
हाल ही में केंद्र की खिड़की से छलांग लगाकर भागी थीं युवतियां
नशा मुक्ति केंद्र मामले की जांच के लिए गठित की थी कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू के साथ लगते खडीन में चल रहे नारी नशा मुक्ति केंद्र को राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण ने बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश विभाग ने गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर दिए हैं। केंद्र में अनियमितताएं पाई गई हैं। जिसके बाद इस केंद्र को बंद करने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दे दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौ दिसंबर की रात करीब 10:00 बजे परवाणू पुलिस को सूचना मिली थी कि इस केंद्र से 14 युवतियां खिड़की से छलांग लगाकर जंगल की तरफ भाग गई हैं। जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से युवतियों को जंगल से पकड़ कर परिजनों को सूचित किया। इस मामले के बाद नशा मुक्ति केंद्र जांच के लिए जिला निरीक्षण टीम में सीएमओ सोलन, एसडीएम कसौली, डीएसपी परवाणू और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को शामिल किया था। टीम ने जब नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया तो पाया कि केंद्र में कानून द्वारा निर्धारित मापदंडों की पालना नहीं की गई है, जैसे कि डॉक्टर द्वारा नशे के लती का रेगुलर चेकअप न करवाना, उनका सही मेडिकल रिकॉर्ड न होना, सेंटर में अच्छी सुरक्षा व्यवस्था का न होना समेत अन्य कई अनियमितताएं पाई गई। जिस पर जिला निरीक्षण टीम ने अपनी रिपोर्ट राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएमएचए) को प्रेषित की, जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएमएचए ने नारी सेवा फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के पंजीकरण को रद्द कर इसे बंद करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें