फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में बढ़ते अवैध कब्जों पर लगे अंकुश

Wed, 02 Mar 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ के अटके पड़े विकास कार्यों को लेकर बीबीएन महामंच के पदाधिकारियों ने बीबीएनडीए के सीईओ से मुलाकात की। महामंच ने सीईओ से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, अवैध रूप से जगह-जगह बन रहे खोखे और अव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम की समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही इन समस्याओं को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन

  बीबीएन महामंच के अध्यक्ष लोकेश दत्ता ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खोखे और रेहड़ी फड़ी समेत झुग्गी झोंपड़ियां शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रही हैं। इसके अलावा शहर की सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था के लिए भी कदम उठाने की जरूरत है। साई सड़क मार्ग, सब्जी मंडी और लाज धर्म कांटा के पास ट्रैफिक लाइटें लगाने का आग्रह भी महामंच ने किया।  लोकेश दत्ता ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाने और उनमें गुणवत्ता
लाने की मांग सीईओ से की है। सड़कों की समय-समय पर रिपेयर कराने, इसके अलावा ड्रेनेज और सीवरेज की समस्या को जल्द दूर करने का आग्रह किया है। इस मौके पर संजीव शर्मा, पार्षद संदीप सचदेवा, विनोद गुप्ता, अरुण शुक्ला, राजन सिंह, महेंद्र टंडन, मनमोहन शर्मा, संजय शर्मा, संजय आहुजा, संजय बत्तरा, श्रवण कुमार और सत्य पांडे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें