फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के तोड़े अवैध कब्जे

Wed, 13 Apr 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन ने एनएच के किनारे किए अतिक्रमण पर बिना पूर्व सूचना के अचानक कार्रवाई करते हुए बुलडोजर फेर दिया। बुधवार दोपहर हुई इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन ने इस दौरान झुग्गियों और ढाबों समेत पक्के निर्माणों को तोड़ डाला। इस दौरान कुछ कब्जाधारियों को तो सामान तक हटाने का मौका भी नहीं मिला। प्रशासन की इस कार्रवाई की जद में कुछ रसूखदारों के निर्माण कार्य भी आए हैं।

प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। सभी के लिए नियम एक समान हैं। किसी तरह के दबाव में न आकर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। बुधवार को डीसी के निर्देशानुसार यह कार्रवाई एसडीएम एकता काप्टा की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन


30 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण तोड़े
बुधवार दोपहर करीब एक बजे के बाद एनएच स्थित सब्जी मंडी से कथेड़, चंबाघाट सड़क किनारे करीब 30 पक्के और कच्चे ढारों पर प्रशासन ने जेसीबी फेर दी। प्रशासन के साथ पुलिस और एनएच विंग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पुलिस टीम भी मौके पर स्थिति को नियंत्रण करने के लिए मौजूद रही।  कब्जा धारकों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई पूर्व नोटिस नहीं दिए गए। प्रशासन का कहना है कि निर्देशानुसार सरकारी जमीन पर बने कब्जों पर त्वरित कार्रवाई का प्रावधान है।

पूरे जिले में चलेगी यह मुहिम : डीसी
डीसी सोलन डा. राकेश कंवर ने कहा कि पूरे जिला में सरकारी जमीनें कब्जाने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर में यह मुहिम दोहरीदीवार, चंबाघाट से लकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ जिला भर में चलेगी। निर्देशानुसार बिना पूर्व नोटिस के सरकारी जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई का अधिकार है। एनएच या संबंधित विभागों के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पुलिस की मदद भी ली जाएगी।  
विज्ञापन


कई नेताओं का दखल, हाथ पांव फूले
जिला सोलन में सरकारी जमीन कब्जाने वाले कई रसूखदार भी हैं। कई राजनेताओं के आशीर्वाद के तले कब्जाई जमीनों पर कारोबार भी फल फूल रहा है। लेकिन बुधवार को हुई प्रशासन की कार्रवाई से कई बड़े लोगों के हाथ पांव फूलने लगे हैं। हालांकि इससे पहले भी प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी थी लेकिन प्रशासन कामयाब नहीं हो सका। कार्रवाई से पहले ही मुहिम को राजनैतिक दबाव के चलते रोकना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें