फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हाउस टैक्स, सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने जोर

Thu, 13 Aug 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू की पहली बैठक में भाग लेते सदस्य। संवाद
विज्ञापन
परवाणू नगर परिषद की पहली बैठक में शहर के विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा
विज्ञापन

सेक्टर-4 के मकानों में सुरक्षा दीवार और वेंडिंग जोन पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू की पहली बैठक अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
बैठक में जल शक्ति विभाग के माध्यम से शहर की सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने का मुद्दा उठा। वार्ड कमेटियों के गठन और वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी बात हुई। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या, सड़कों की व्यवस्था और ऑनलाइन कर प्रणाली पर भी विचार किया गया। घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था तथा लंबे समय से रुके विकास कार्यों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार मौजूद रहे। कनिष्ठ अभियंता दीपक और उपाध्यक्ष मोहन लाल आजाद भी उपस्थित थे। पार्षदों में मोनिशा शर्मा, निशा शर्मा, रामध्यान, नंदिनी सूद, सीमा शर्मा, रजनी सिंगला और सुषमा शर्मा शामिल थीं। इनके अतिरिक्त नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमुख विकास कार्य और प्राथमिकताएं
सेक्टर-4 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 20 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार लगाने का मुद्दा मुख्य रहा। परिषद ने शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नागरिकों से जुड़े मूलभूत मुद्दों का समाधान करने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें