फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 15 फीसदी महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करने की उठाई मांग

Thu, 13 Aug 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन के सदस्य बैठक के उपरांत । स्रोत फेडरेशन.
विज्ञापन
सुबाथू में हुई हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन खंड-धर्मपुर की मासिक बैठक सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित हुई। इस बैठक में पेंशनरों ने राज्य सरकार की नीतियों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। फेडरेशन ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों के बकाया भुगतान की तुरंत मांग की।
खंड प्रधान हरीश शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें क्षेत्र के कई पेंशनरों और सदस्यों ने भाग लिया। फेडरेशन ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार लगातार पेंशनरों का आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। सरकार से चिकित्सा बिलों के भुगतान की भी मांग की गई। साथ ही 15 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) को चरणबद्ध तरीके से जल्द जारी करने की पुरजोर मांग की गई। पेंशनरों ने अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान दिवंगत शशिबाला की बकाया राशि का मामला प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने चिंता व्यक्त की कि यह बकाया राशि अभी तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त नहीं हो सकी है। इस समस्या के समाधान के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुबाथू के प्रधानाचार्य से मुलाकात करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल आवश्यक वार्तालाप कर मामले का निपटारा करवाएगा। संगठन की मजबूती के लिए हेमंत कुमार जोशी और श्रद्धा जोशी ने सपरिवार फेडरेशन की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र दिनेश, सामान्य सचिव बीएल खन्ना, विशेष सचिव चमन लाल शर्मा, मुख्य सलाहकार लेख राम शर्मा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे। इनमें रती राम ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, ठाकुर दास, खुशी राम, रमेश कुमार और ईश्वर ठाकुर भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें