माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में मौजूद प्रतिभाग
प्रदेश के 10 खंडों से 20 संसाधन व्यक्तियों समेत शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश और भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में माइंड फुलनेस आधारित जीवन कौशल विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में भावनात्मक जागरूकता और सहानुभूति जैसे गुणों को विकसित करना रहा। इस कार्यशाला में प्रदेश के 10 खंडों से 20 संसाधन व्यक्तियों, 26 पार्टनर स्कूलों के प्रधानाचार्यों और सभी खंड परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी अब आगामी सत्र से कक्षा छठी से जमा तक इस विशेष पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। भारती एयरटेल फाउंडेशन इसके लिए तकनीकी और शैक्षणिक सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रीता गुप्ता ने कहा कि जीवन कौशल केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि शिक्षकों को भी इन्हें अपने व्यवहार में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर भी मौजूद रहे। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने स्टार्स परियोजना के तहत अगस्त 2023 में भारती एयरटेल फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन किया था। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इस पाठ्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मई 2025 में किया गया था। इस मौके पर इवेल्यूएशन एक्सपर्ट डाइट सोलन बबीता ठाकुर, रीजनल हेड भारती एयरटेल फाउंडेशन परवीन चौधरी, संदीप गुप्ता समेत अन्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
इस कार्यशाला में प्रदेश के 10 खंडों से 20 संसाधन व्यक्तियों, 26 पार्टनर स्कूलों के प्रधानाचार्यों और सभी खंड परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी अब आगामी सत्र से कक्षा छठी से जमा तक इस विशेष पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। भारती एयरटेल फाउंडेशन इसके लिए तकनीकी और शैक्षणिक सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रीता गुप्ता ने कहा कि जीवन कौशल केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि शिक्षकों को भी इन्हें अपने व्यवहार में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार पराशर भी मौजूद रहे। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने स्टार्स परियोजना के तहत अगस्त 2023 में भारती एयरटेल फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन किया था। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इस पाठ्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा मई 2025 में किया गया था। इस मौके पर इवेल्यूएशन एक्सपर्ट डाइट सोलन बबीता ठाकुर, रीजनल हेड भारती एयरटेल फाउंडेशन परवीन चौधरी, संदीप गुप्ता समेत अन्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।