फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए पुलिस

विज्ञापन
कुनिहार में नशे के खिलाफ थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपती संभव चेरिटेबल संस्था की महिलाएं। स्रो
विज्ञापन
संभव चेरिटेबल संस्था ने पुलिस थाना कुनिहार के प्रभारी को मांग पत्र सौंप उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। संभव चेरिटेबल संस्था की अध्यक्ष कौशल्या कंवर ने शनिवार को पुलिस थाना कुनिहार के प्रभारी को एक मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। संस्था की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुका है। इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है। पढ़ाई की उम्र में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। जो परिवार और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है।कौशल्या कंवर ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नशे से जुड़ी कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं। जिन्होंने समाज को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि यदि समय रहते कठोर और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि स्कूलों और कॉलेजों के खुलने एवं छुट्टी के समय नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि विद्यार्थियों के आसपास संदिग्ध तत्व सक्रिय न हो सकें। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों बाजारों और सुनसान क्षेत्रों में भी निगरानी मजबूत की जाए। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी भी जरूरी है। इसके लिए एक संयुक्त कमेटी गठित की जाए। इसमें पुलिस विभाग स्थानीय प्रशासन पंचायत प्रतिनिधि सामाजिक संगठन तथा महिलाओं को शामिल किया जाए। यह कमेटी समय-समय पर बैठकों के माध्यम से रणनीति तैयार करे और क्षेत्र में नशा विरोधी अभियान चलाए। इस दौरान मीरा शर्मा, उर्मिला शर्मा, रीता, अनु, मीना शर्मा, संतोष भारद्वाज आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें