फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपचिपाती गरमी में अब बिजली नहीं देगी दगा

Thu, 24 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
चिपचिपाती गरमी में अब लोगों को बिजली के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिपचिपाती गरमी में अब लोगों को बिजली के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी। यह दावा है विद्युत बोर्ड का। बोर्ड के मुताबिक 220 केवी विद्युत उपकेंद्र मंधाला और 66 केवी विद्युत उपकेंद्र भटोलीकलां का निर्माण हो चुका है। इसका उद्घाटन 25 मार्च को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बद्दी के निकट मंधाला में करेंगे। यह जानकारी राज्य विद्युत बोर्ड के उपनिदेशक अनुराग पराशर ने दी। इन विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से सवा लाख के करीब लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के साथ शिक्षा हब कालूझिंडा, मंधाला पंचायत के मंधाला, कुल्हाड़ीवाला, जोहड़ांपुर, सैंसीवाला, बगुवाला और कैंबावाला, शैरां, कोटियां, कुड़ांवाला, कलरांवाली तथा कटीवाला गांवों के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए बद्दी से मंधाला तक 7.800 किलोमीटर लंबी 220 केवी डबल सर्किट लाइन का निर्माण करके 220 केवी विद्युत उपकेंद्र मंधाला का निर्माण किया है। उपकेंद्र के निर्माण पर 29.95 करोड़ रुपये और लाइन के निर्माण पर 15.9 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। योजना की कुल लागत 45.4 करोड़ रही है।

दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
मंधाला और कालूझिंडा पंचायतों के तहत आने वाले गांवों के साथ आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बरोटीवाला सेे 11 केवी फीडरों और एलटी लाइनों के माध्यम से हो रही थी। इस कारण विद्युत आपूर्ति में कई बार व्यवधान आ जाता है। लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी। 13 गांवों के लगभग 6 हजार लोगों सहित परवाणू क्षेत्र के लगभग 1 लाख 10 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र भी होगा जगमग
भटोलीकलां पंचायत के भटोलीकलां, बोनी, भटोली खुर्द, शैरां और थेह गांवों तथा सौरी पंचायत के नवां नगर, झौड़ीवाला, पलाह और मलगाह गांवों के साथ औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के  लिए 66 केवी विद्युत उपकेंद्र भटोलीकलां तथा डेढ़ किलोमीटर लंबी 66 केवी संचार सर्किट लाइन का निर्माण किया है।
इस उपकेंद्र के निर्माण पर 9 करोड़ 72 लाख और लाइन के निर्माण पर 93 लाख की लागत आई है। विद्युत उपकेंद्र से बद्दी-बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र के साथ भटोलीकलां और सौरी पंचायतों के 10 गांवों के 6 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें