उपभोक्तताओं ने काफी समय से जमा नहीं किया है बिल
ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाई जा सकती है बिल राशि
82 व्यावसायिक उपभोक्ताओं का 4,95,751 रुपये बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बिजली बिलों पर कुंडली मारकर बैठे 465 उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिए हैं। अब बोर्ड की ओर से कार्रवाई करते हुए इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन उपभोक्ताओं ने पिछले काफी समय से बिल जमा नहीं किया है। इसके चलते बिल राशि काफी अधिक हो गया है। इसे देखते हुए बोर्ड ने सीधे कनेक्शन काटने के नोटिस दिए हैं।
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 465 उपभोक्ताओं का 10,41,536 रुपये बिल बकाया है। इनमें 261 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनके 4,31,566 रुपये बोर्ड में जमा करवाना है। जबकि 182 व्यावसायिक उपभोक्ताओं की 4,95,751 रुपये है। अन्य 22 उपभोक्ताओं का 1,14,219 रुपये बकाया बिल है।
सहायक अभियंता विद्युत मंडल-1 सोलन बिमल अत्री ने कहा कि इस संबंध में विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिन्होंने लंबे समय से बिल अदा नहीं किया है। उनसे आग्रह किया कि वह कंज्यूमर आईडी के माध्यम से बिजली का बिल घर बैठे पेटीएम, गूगल-पे, भीम एप, फोन-पे, एमेजॉन-पे, एचपीएसईबी बिल पेमेंट एप और बिजली बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से बिल का भुगतान कर सकते हैं।