संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते नरयाल गांव से करीब 94,000 रुपये के बिजली तार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सहायक अभियंता जगदीश चंद ने परवाणू थाना में शिकायत दी कि वीरवार रात को नरयाल गांव के पास बिजली बोर्ड की लगभग थ्री फेज एलटी आधा किलोमीटर तार और कंडक्टर चोरी हो गए।
शुक्रवार सुबह लगभग 8:00 बजे चंद्रेणी गांव के गुरदेव सिंह, नातू व रिंकू का बिजली बोर्ड के टीमेट राकेश बंसल को फोन आया कि चंद्रेणी गांव व आसपास के इलाके में बिजली नहीं हैं।
राकेश बंसल गांव में बिजली की सप्लाई ठीक करने गए तो पाया कि एलटी लाइन के थ्री फेज के दो स्पैन चोरी हो गए हैं और एक बिजली का खंभा भी सड़क पर गिरा पड़ा है।
देखने में पाया गया है कि लगभग आधा किलोमीटर तार, थ्री फेज एलटी कंडक्टर चोरी हो गए हैं। इनकी कीमत लगभग 94,000 रुपये आंकी गई है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।