फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के इंतजाम दुरुस्त करें : संघ

Mon, 29 Feb 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर किए इंतजामों पर प्राध्यापक संघ ने सवाल उठाए हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि नकल को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

  परीक्षा प्रणाली का निष्पक्ष एवं दोषमुक्त होना गुणात्मक शिक्षा के लिए आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने बोर्ड परीक्षा में तैनात होने वाले निरीक्षक स्टाफ से निष्पक्षता से कार्य करने की मांग की। 
  साथ ही उड़न दस्तों में वरिष्ठ अध्यापकों को शामिल करने की वकालत की। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा गया।
  प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ की सोलन इकाई ने हाल ही में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में नकल की प्रवृति पर रोक लगाने के लिए अध्यापकों तथा अभिभावकों से सहयोग की अपील की है। संघ ने जिला प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में कड़ी और पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

 संघ के पदाधिकारी जिला प्रधान डॉ. प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार पराशर, महासचिव चंद्रदेव ठाकुर, वित्त सचिव भूपेंद्र ठाकुर, जिला उपप्रधान कमल चौहान, मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील पाल, मुख्य सलाहकार शिव प्रभाकर, मुख्य संगठन सचिव कमल वर्मा, कार्यालय सचिव रविंद्र वर्मा और प्रेस सचिव प्रेम वर्मा ने विद्यालयों में गठित प्रबंधन समितियों को परीक्षाओं में नकल प्रवृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
  उन्होंने कहा कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर गठित होने वाले उड़न दस्तों में वरिष्ठ अध्यापकों को शामिल किया जाना चाहिए। इस मसले पर संघ के प्रधान प्रदीप शर्मा ने जिला उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) जीवन शर्मा से मुलाकात कर बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें