फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में सड़क चौड़ीकरण के चलते घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों का कामकाज प्रभावित, लोग गर्मी से बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। स्थानीय बाजार, वार्ड दो और तीन में वीरवार को घंटों बिजली गुल रही। बद्दी-साई मार्ग को चौड़ा करने के चलते बिजली की लाइनों को स्थानांतरित किया जा रहा है। इस काम के लिए पेड़ों की टहनियां काटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सुबह 11:00 बजे कटी बिजली शाम 5:00 बजे तक बहाल नहीं हुई। लोगों को बिजली कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। गर्मी से बेहाल लोगों के साथ-साथ बिजली से संबंधित कारोबार करने वाले दुकानदारों का काम भी ठप रहा। बद्दी निवासी दीपू पंडित, यशपाल और सूरज ने बताया कि उन्हें बिना सूचना के परेशानी हुई। रमन कौशल और विजय बैंसल ने कहा कि बिजली न होने से उनकी प्रयोगशालाएं बंद रहीं और मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए। बिजली गुल होने से कंप्यूटर और अन्य बिजली आधारित काम करने वाले दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। दिनभर गर्मी में लोग परेशान रहे। प्रयोगशालाएं बंद होने से आवश्यक जांचें नहीं हो पाईं। स्थानीय निवासियों ने अचानक हुई इस कटौती पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बद्दी-साई मार्ग को चौड़ा करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि लाइनें बिछाने के लिए पेड़ों की छंटाई के कारण बिजली बंद की गई है। कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें