फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में पेयजल संकट गहराया, चौथे दिन भी पर्याप्त सप्लाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
90 लाख की जगरूत, मात्र 66 लाख लीटर पानी ही पहुंचा, कई वार्डों में संकट
विज्ञापन

गिरि योजना से धर्मपुर-कुमारहट्टी ज्यादा पानी देने से संकट गहराया
लोगों ने जताई नाराजगी, राशनिंग शुरू होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल किल्लत दूर नहीं हो रही है। लगातार चौथे दिन भी शहर के टैंकों में जरूरत से कम पानी की सप्लाई पहुंची। इस दौरान टैंकों में करीब 66 लाख लीटर पानी आया। इससे शहर के कई हिस्सों में पानी की पूरी सप्लाई नहीं की जा सकी।
शहर में चुनाव का परिणाम आने के बाद पेयजल किल्लत चल रही है। हालांकि अब कुमारहट्टी, धर्मपुर क्षेत्र में गिरि योजना से अधिक पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे शहर में सप्लाई कम हो गई है। इससे पहले एक जून को 66.33, दो जून को 53.61 और तीन जून को 70.59 लाख लीटर पानी टैंकों में पहुंचा। नगर निगम को रोजाना शहर में पानी देने के लिए करीब 90 लाख लीटर पानी की जरूरत रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में अब नगर निगम शहरवासियों को पांचवें दिन भी पर्याप्त सप्लाई नहीं दे पा रहा है। लोगों का आरोप है कि आगामी दिनों में शूलिनी मेले के लिए नगर निगम राशनिंग शुरू कर देगा। ऐसे में अभी से ही अगर किल्लत शुरू हो गई तो मुश्किलें लगातार बढ़ती जाएंगी। लोगों को पांच दिन में भी पर्याप्त पानी न मिलने से उनमें रोष है।
भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर के लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं, जबकि कांग्रेस नेता हार के बाद मौन हो गए हैं। शहर में पर्याप्त पानी देने के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों को आदेश देने चाहिए।
विज्ञापन

शहर के टैंकों में बीते पांच दिनों से कम सप्लाई पहुंच रही है। इससे शहरवासियों को पूरा पानी देना मुश्किल हो रहा है। जलशक्ति विभाग जब पूरा पानी देना शुरू कर देगा तो लोगों को पेयजल किल्लत नहीं रहेगी।
-अल्पना ठाकुर, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें