फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल मुरझाई

Sun, 28 Feb 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसा नदी का पेयजल स्तर गिरने से चुनड़ी गांव में विभाग की ओर से बनाई गई राज कूहल सूख गई है। इससे 9 हजार बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल मुरझाने लगी है।
विज्ञापन

 70 के दशक में बद्दी और नालागढ़ की एक दर्जन पंचायतों की 9 हजार बीघा जमीन को सिंचित करने के लिए सरसा नदी से यह राज कूहल सरकार ने बनाई थी। लेकिन औद्योगिक इकाई लगने से हालात दयनीय हो गए।
  यहां पर नदी नालों में अवैध खनन हुआ जिससे सरसा नदी का जल स्तर काफी नीचे चला गया। वहीं रही सही कसर इस बार मौसम ने पूरी कर दी है। मई में जो पानी की किल्लत आती थी, इस वर्ष वह फरवरी माह में ही आ गई। इसके चलते सैकड़ों किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन


यहां हो रही है दिक्कत
सनेड़ पंचायत के प्रधान वीरेंद्र सिंह काला, किशन पुरा के जसवंत सिंह, राम अवतार, नंबरदार कृष्ण लाल, सुंदर राम, राम स्वरूप, रामजी दास, जगतू राम, प्रेम चंद, लज्जा राम, रामरतन और विद्या रतन ने बताया कि कूहल में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे किशनपुरा, खरूणी, सनेड़, बागवानियां, खोल बैली, कसोंबवाल, खेड़ा, निक्कुवाल, करपाल पुर, गागुवाल, थांथेवाल और राजुपरा क्षेत्र के किसानों की सिंचाई सुविधा ठप हो गई है। गेहूं की फसल मुरझाने लगी है।
विज्ञापन


नदी में पानी कम होने से दिक्कत
आईपीएच विभाग ने दिनेश कुमार जेई ने बताया कि जेसीबी लगाकर बांध को ठीक कर दिया है। लेकिन नदी में पानी कम होने से किल्लत आ रही है। उन्होंने कहा कि मई में अकसर इस तरह की नौबत आती थी। लेकिन इस बार फरवरी में ही किसान परेशानी में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें