फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगे ड्रॉप बाक्स के जरिये भी मिलेगा न्याय, थाने आने की जरूरत नहीं

Tue, 09 Aug 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण के कायऱ्र्यक्रम में मौजूद अध‌िकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ड्रॉप बाक्स लगाने की शुरुआत मालरोड स्थित गर्ल्स स्कूल से कर दी है। छात्रों को अब नशे के सौदागरों को लेकर सूचना देनी हो या बाल मजदूरी, इव टीज (छेड़छाड़), शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत करनी हो तो उन्हें पुलिस स्टेशन, चौकी या संस्थान प्रबंधन के कार्यालयों में काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

 
आपको खुद के शिक्षण संस्थान में महज एक सादे कागज में लिखी शिकायत को इस बक्से में डालना होगा। हर शुक्रवार को बॉक्स खोले जाएंगे। छंटनी के बाद शिकायत न्यायपालिका और पुलिस तक पहुंच जाएगी। यही नहीं अगर शिकायतकर्ता नाम गुप्त रखना चाहे तो उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। इस योजना को ट्रायल के तौर पर पांच शिक्षण संस्थानों में लागू किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार को हुई है। इस मौके पर जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव न्यायाधीश सिद्धार्थ सरपाल और एसडीएम एक्ता काप्टा मौजूद रहीं।

ऐसे होगी शिकायतों पर कार्रवाई
न्यायाधीश सिद्धार्थ सरपाल ने बताया कि यह ड्रॅाप बॉक्स स्कूल में एक प्रयुक्त स्थान पर लगाया जा रहे हैं। हर शुक्रवार को प्राधिकरण के पदाधिकारी बॉक्स को खोलेंगे। लीगल सर्विसेज की एक कमेटी शिकायतों पर विस्तार से अवलोकन करेगी। शिकायतें संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। यह बक्से सोलन रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के साथ मिलकर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हेल्प लाइन नंबर 15100, मेल भी इंगित
इन बक्सों पर हेल्पलाइन नंबर 15100 के अलावा वेबसाइट और अन्य जानकारी भी दी गई है। कोई भी जरूरतमंद इस पर फोन करके कानूनी सहायता प्रदान कर सता है। इसके अलावा सीडीएलएसए.सोलन एटदरेट जीमेल.काम पर संपर्क कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए एसएलएसए की वेबसाइट पर भी लॉग इन किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें