फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा नाली, चड़ियार पंचायतों में पेयजल संकट, दो दिन से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालूझंडा के ट्यूबवेल में खराबी से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

जलस्रोतों से लाना पड़ रहा पानी
दूषित पानी से खतरा बढ़ने की जताई आशंका, जल्द बहाली की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पट्टानाली और चडयार पंचायतों के दर्जनों गांवों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। कैंथा-चडयार पेयजल योजना के तहत पानी की आपूर्ति करने वाले कालूझंडा स्थित ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आने से यह स्थिति बनी है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने विधायक रामकुमार चौधरी से हस्तक्षेप कर समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
जल शक्ति विभाग के बद्दी डिवीजन के तहत आने वाली दोनों पंचायतों के गांवों में इसी योजना से पेयजल आपूर्ति होती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो दिन पहले ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी से सप्लाई बाधित हो गई थी। उनका आरोप है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर मेकेनिक बुलाने की जानकारी दी गई, लेकिन इसके बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मवेशियों के लिए पानी जुटाना मुश्किल
आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दूरदराज के जलस्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। संकट का असर पशुपालकों पर भी पड़ रहा है। मवेशियों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है और लोगों को नदी-नालों व प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इन स्रोतों से दूषित पानी के इस्तेमाल का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी आई है, जिसे ठीक करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल योजना की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें