नालगाढ़ में जल शक्ति विभाग के अधिशाशी अभियंता से मिलते मितियां गांव के लोग। संवाद
अधिकारी ने तीन दिन में योजना शुरू करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
निम्नलिखित समाचार का संपादन करें
नालागढ़ (सोलन)। मितियां में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जगदेव चंद के नेतृत्व में नालागढ़ में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन पेयजल योजना को शीघ्र चालू किया जाए।
उन्होंने बताया कि मितियां क्षेत्र में प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं। इसके कारण समस्या बढ़ गई है। वर्तमान में गुरुकुंड योजना का पानी पीने योग्य नहीं है। बरसात शुरू होते ही पेयजल योजना बंद हो जाती है। प्लासड़ा से निर्माणाधीन पेयजल योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने इस योजना को शीघ्र चालू करने की मांग की।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। इस पर ही काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि तीन दिन में योजना को चालू किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ रामशहर के सहायक अभियंता दिनेश धीमान भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में जगन नाथ, नरेश कुमार, बसंत राम चौहान, गुरचरण सिंह, रविंद्र सिंह और राम नाथ चंदेल आदि शामिल रहे।